पाकुड़, मई 4 -- जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा इस वर्ष अंडर-13 झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी की जा रही है। यह प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 4 जून से 7 जून तक संत जोसेफ स्कूल में आयोजित की जाएगी। ​प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से आयोजन स्थल पर एक आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जे.पी. सिंह तथा तकनीकी आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ आफताब ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तकनीकी व व्यवस्थात्मक दिशा-निर्देश जारी किए साथ ही बुनियादी सुविधाओं को उच्च मानक के अनुरूप तैयार करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय खोखो चैंपियनशिप को लेकर बैठक बैठक में जिला बास...