कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। आईपीएल की तर्ज पर होने वाली शहर की बहुचर्चित कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) का बिगुल बज चुका है। यह लीग इस साल जून के पहले सप्ताह में शुरू होगी। इसके लिए अगले महीन मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, लीग में इस बार चार नए निदेशकों को शामिल किया गया है, जो केपीएल के दूसरे चरण को आयोजित करने की रणनीतियां तैयार करेंगे। कानपुर प्रीमियर लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पिछले साल ग्रीनपार्क स्टेडियम में देश की पहली शहरी लीग का सफल आयोजन किया गया। इसकी चर्चा आईपीएल का लुत्फ उठाने वाले सभी शहरों में भी जमकर हुई थी। इसके बाद देखा-देखी प्रदेश में कई अन्य शहरों ऐसी ही लीग का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे सीजन की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि इस बार लीग का...