पीलीभीत, जून 8 -- प्रचंड गर्मी के बीच लोगों में सेवा भाव हिलोरे मारते हुए रविवार को अपने उफान पर दिखा। जहां एक तरफ गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए शीतल जल सेवा की गई तो वहीं दूसरी तरफ नाश्ता और सुपाच्य भोज्य का भी वितरण किया गया। जिले में गरमी नितत नए रिकॉर्ड बना रही है। अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। वीकेंड शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम 25.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को यह तापमान 38.1 और न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार जून माह में तापमान बढ़ने से लोगों को असहज स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह रहा कि ईद उल अजहा पर शनिवार को और अगले दिन रविवार को पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा सा रहा। बाजार में भी लोग नाममात्र को आते जाते देखे गए। इससे व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर देखा...