जून में पहली बार 30 के पार गया न्यूनतम पारा
गाज़ियाबाद, जून 21 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। बारिश के पूर्वानुमान के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान जून में पहली बार 30 के पार चला गया। अधिकांश समय हल्के बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं अधिकतम तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक लगभग स्थिर रहा। आईएमडी का पूर्वानुमान था कि रविवार को बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। मगर एक बूंद तक नहीं पड़ी। दो दिन से बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बारिश नहीं होने से न्यूनतम तापमान बढ़कर 30.1 डिग्री पहुंच गया। यह जून का सर्वाधिक है और इस माह पहली बार न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार गया है। इससे पहले आठ जून को यह 30 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर बाद तक धूप नहीं दिखी। बावजूद इसके अधिकतम तापमान नहीं घटा और यह 39 डिग्री पर स्थिर रहा। यही कारण है कि दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.