बरेली, मई 25 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के कटिहार-सोनैली एवं कटिहार-कुरेठा खंडो पर दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाएगा। पांच से 11 जून तक ब्लॉक रहेगा। ट्रेनों को पुनर्निधारण, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण कर संचालन होगा। बरेली होकर जाने वाली भी 10-12 ट्रेनें प्रभावित होंगी। पुनर्निधारण: 05 जून-15622 आनन्द विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 23.45 बजे के स्थान पर पुनर्निर्धारित कर 01.25 बजे चलाई जायेगी।मार्ग परिवर्तन: 08, 09 एवं 11 जून, 2026 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्गठाकुरगंज-पावाखाली के रास्ते चलेगी। 08 जून-15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पावाखाली-ठाकुरगंज के रास्ते जायेगी। यह भी पढ़े...