जून माह में 37 हजार से अधिक के काटे चालान, शमन शुल्क भी वसूला
मेरठ, जुलाई 12 -- जून माह में चले विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37,860 वाहन चालकों के चालान किए गए। जबकि Rs.33,73,800 का शमन शुल्क वसूला। कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और ओवरस्पीडिंग करने वाले चालक रहे। एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव बताया कि एक से 30 जून तक चले अभियान में बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 21,252 चालकों के चालान किए गए, जिनसे Rs.5.69 लाख शमन शुल्क प्राप्त हुआ। वहीं गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 4,862 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए Rs.14.52 लाख का जुर्माना वसूला गया।इसके अलावा तीन सवारी बैठाने पर 1,414, अवैध पार्किंग पर 2,363, बिना ड्राइविंग लाइसेंस पर 1,049, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र पर 558, रॉन्ग साइड और गलत लेन में वाहन चलाने पर 1,412, बिना एचएसआरपी अथवा दूषित नंबर प्लेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.