गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर। जून माह का राशन वितरण 25 मई से 10 जून तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित अवधि में निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। ई-पॉस मशीनें प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक संचालित रहेंगी। अन्त्योदय कार्डधारकों को 10 किलो गेहूं व 25 किलो चावल सहित कुल 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को प्रति यूनिट 1 किलो गेहूं व 4 किलो चावल, कुल 5 किलो खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। राशन वितरण में किसी प्रकार की शिकायत होने पर कार्डधारक संबंधित उपजिलाधिकारी या जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- 25 मई से मुफ्त राशन वितरण, कार्डधारकों को मिलेगा गेहूं, चावल और मोटा अनाज यह भी ...