जून भर में कान्हा गोशाला का निर्माण पूरा करने के निर्देश
लखीमपुरखीरी, जून 20 -- नगर पालिका परिषद द्वारा ग्राम लंदनपुर में निर्माणाधीन स्थायी कान्हा गौशाला परिसर में पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा और अवर अभियंता (सिविल) अनिल कुमार यादव के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान गौशाला परिसर में पीपल, बरगद, नीम, जामुन और बकैन समेत लगभग 50 पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद पालिकाध्यक्ष ने निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशों के लिए बनाए जा रहे टीनशेड, चारा खाने की चन्नी, खड़ंजा, जल निकासी व्यवस्था और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में जून माह के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। यह भी पढ़ें- प्रत्येक केंद्र में बायो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.