वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज में जून तक बिना कार्ड के मरीज भर्ती हो सकेंगे। श्रम मंत्रालय ने उनके लिए तीन महीने तक समयावधि बढ़ा दी है। इससे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। उनका इलाज आसानी से हो सकेगा। अगली समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय समीक्षा के बाद किया जाएगा। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में 220 बेड हैं। यहां पर ओपीडी में परामर्श सभी मरीजों को मिलता है लेकिन सिर्फ ईएसआई कार्डधारी ही भर्ती होते हैं। अक्तूबर, 2025 में श्रम मंत्रालय ने बिना ईएसआई कार्डधारी मरीजों को भर्ती करने, उनके ऑपरेशन और उन्हें दवा देने का निर्देश दिया था। छह महीने तक उन्हें सुविधाएं मिलनी थी। मार्च में समयावधि खत्म हो गई। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने फिर से मंत्रालय को इसकी रिपोर्ट भेजी थी लेकिन मंत्रालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.