बलरामपुर, मई 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में जून और जुलाई माह में प्रस्तावित विभिन्न भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। शासन स्तर पर आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि जून-जुलाई 2026 में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जो शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसके तहत 8, 9 और 10 जून 2026 को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- जून-जुलाई में शिक्षक नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय वहीं 14 जून 2026 को राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए प्...