बरेली, जून 21 -- लखनऊ मंडल के माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-जंघई खण्ड पर दोहरीकरण कार्य के प्ररिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण कर चलेंगी। 23 से 30 जून तक ब्लॉक है। बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। लखनऊ से बनारस रूट की काफी ट्रेनें प्रभावित होंगी। मार्ग परिवर्तन-

मार्ग परिवर्तन -23 से 27 जून-15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जंघई- फाफामऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के रास्ते चलाई जायेगी। इस ट्रेन का ठहराव बादशाहपुर, गौरा एवं माँ बाराहा देवी धाम स्टेशनों पर नहीं होगा। - 28 से 30 जून-15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं-प्रयाग-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के रास्ते च...