नई दिल्ली, जून 8 -- गर्मी का मौसम आते ही हर किसी का मन कुछ दिनों के लिए भागदौड़ से दूर किसी शांत और ठंडी जगह पर जाने का करता है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि ऐसी जगहों के लिए सिर्फ पहाड़ों का रुख करना पड़ता है, तो मध्य प्रदेश आपको चौंका सकता है। देश के दिल कहे जाने वाले इस राज्य में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां गर्मियों में भी मौसम काफी सुहावना रहता है। हरी-भरी वादियां, झरने, जंगल, ऐतिहासिक धरोहरें और मन को सुकून देने वाला माहौल इन जगहों को खास बनाता है। चाहे आप परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हों, दोस्तों के साथ यात्रा करना चाहते हों या अपने साथी के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हों, ये जगहें निराश नहीं करेंगी।1. पचमढ़ीपचमढ़ी को मध्य प्रदेश का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच बसा यह शहर अपनी प्राकृत...