बहराइच, जून 25 -- बहराइच,संवाददाता। तराई में जून की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात का पारा भी 29 डिग्री के आसपास रहा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। लगातार दो दिन से चल रही प्रचंड लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। धूप इतनी तेज थी कि खुले में निकलना मुश्किल हो गया। कई जगह लोग गश खाकर गिरते नजर आए। मौसम विभाग ने अभी दो दिन रात न मिलने की संभावना जताई है। हालांकि शाम को मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादल छाए, लेकिन पानी की एक बूंद तक धरती पर नहीं आई। यह भी पढ़ें- गर्मी लू के थपेड़ों से लोग परेशान, शाम को मेंहदावल-बखिरा में आंधी के साथ हुई बारिशतराई के मैदानी इलाकों में अलनीनों का प्रभाव तरा...