रुडकी, जुलाई 4 -- रुड़की, संवाददाता। ब्लॉक रुड़की के जूनियर हाईस्कूलों में तैनात शिक्षकों को जून का वेतन नहीं मिलने से उनमें नाराजगी बढ़ गई है। उत्तराखंड प्रादेशिक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने इस मामले में अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संघ ने कहा कि समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...