लखनऊ, मई 23 -- गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर तीसरी लाइन के विस्तारीकरण और संरक्षा आयुक्त के 10 जुलाई को होने वाले निरीक्षण के कारण रेलवे ने बड़े ब्लॉक की घोषणा की है। इस फैसले से जून और जुलाई में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान कुल 69 ट्रेनों पर सीधा असर पड़ेगा, जिनमें लखनऊ की 15 ट्रेनें प्रभावित व निरस्त रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि इस दौरान सफर से पहले शेड्यूल चेक कर लें। इसके लिए पूछताछ केंद्र 139 और रेल सेवा एप पर अपनी ट्रेन का विवरण जान लें। लखनऊ होकर चलने वाली ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी- यह भी पढ़ें- 29 मई और 5 जून को निरस्त रहेगी गांधीधाम भागलपुर स्पेशलनिरस्त ट्रेनें 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस 6 से 10 जुलाई तक 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 से 11 जुलाई तक 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं....