नई दिल्ली, मई 29 -- June Financial Horoscope 2026: जून 2026 में ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। 2 जून को गुरु कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशियों के लिए आर्थिक उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। इसके बाद 8 जून को शुक्र का कर्क गोचर होगा, जो कई राशियों की वित्तीय स्थिति में सुधार ला सकता है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में आएंगे। सूर्य गोचर के प्रभाव से कुछ भाग्यशाली राशियों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके बाद 21 जून को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल गोचर से कई राशियों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। इस तरह से जून में होने वाले कई बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष से लेकर मीन राशि की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। जानें जून का महीना आर्थिक रूप से किस राशि के लिए क्या फल लेकर आया है।मेष राशि- मेष राशि वा...