गोरखपुर, जून 11 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले जूनोटिक रोगों तथा विभिन्न संक्रामक रोगों के प्रकोप की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर गुरुवार को खजनी ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा। पशुपालन विभाग ने क्षेत्र के लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर (एलईओ) एवं पैरा-वेट कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश गुप्ता ने प्रतिभागियों को ब्रुसेलोसिस, लेप्टोस्पायरोसिस, बोवाइन ट्यूबरकुलोसिस, रेबीज, एवियन इन्फ्लूएंजा तथा ग्लैंडर्स जैसे जूनोटिक रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही रोग प्रकोप की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश क...