लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सकों के लिए जूनोटिक (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले) एवं प्राथमिक पशु रोगों पर 9 व 10 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजधानी लखनऊ के एक होटल में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश भर के वरिष्ठ अधिकारी, विषय विशेषज्ञ और पशु चिकित्सक भाग लेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी पशु चिकित्सकों की तकनीकी एवं प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ाना है, ताकि वे जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों की शीघ्र पहचान, प्रारंभिक निदान, निगरानी, रिपोर्टिंग, रोकथाम और नियंत्रण में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से मास्टर ट्रेनर्स का एक समूह तैयार किया जाएगा, जो आगे चलकर जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर पशु चि...