बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- जूनियार में 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक फोटो: हिलसा आग : हिलसा के जूनियार में शनिवार को आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जूनियार गांव के खंधे में शनिवार को करीब 50 बीघा खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ सोचने का मौका नहीं मिला। सूचना पाकर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पिंटू महतो, राजू राम, विशु राम, सत्येंद्र महतो, मुनारिक ठाकुर, धर्मेंद्र महतो, कृष्णा महतो, सरयुग महतो समेत कई किसानों की फसल नष्ट हो गई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। सीओ मो. इकबाल अनवर ने कहा कि आवेदन मिलने पर नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। (हिलसा से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.