संभल, अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को प्रदेश महामंत्री संतोष देवी यादव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भुवनेश यादव की मौजूदगी में किया गया। सर्वसम्मति से कालाराम यादव को जिलाध्यक्ष, डॉ. गौरव मिश्रा को जिला महामंत्री तथा रामराज सिंह को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नईमुद्दीन अली को जिला मंत्री, अनिल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बदरजहां को महिला उपाध्यक्ष, रामप्रकाश गुप्ता को उपाध्यक्ष समेत अन्य को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...