प्रयागराज, जून 19 -- सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने एवं आगामी टीजीटी-पीजीटी भर्ती में अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) अनिवार्य करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा को सौंपा। दिनेश यादव, सुनील कुमार और पीएस परिहार ने विश्वास जताया है कि सरकार अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांग पर सकारात्मक विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करेगी। यह भी पढ़ें- अभ्यर्थियों को त्रुटि संशोधन का मौका देने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...