इटावा औरैया, मई 4 -- इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के आठ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतिभाग करने के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 5 से 7 मई तक अमर शहीद स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में आयोजित की जाएगी। विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में रुद्र यादव, विनय, अभय यादव, अंकित यादव, आर्यन तिवारी, ईशान कुमार, आर्यन एवं पियूष शामिल हैं। सभी खिलाड़ी सोमवार को पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं। टीम के साथ विद्यालय के पीटीआई दुश्यंत कुमार टीम मैनेजर के रूप में मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय खोखो चैंपियनशिप को लेकर बैठक खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में विद्यालय के खेल शिक्षक आरती यादव, ऋषभ यादव एवं दुश्य...