मेरठ, मार्च 16 -- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका सेपक टकरा प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेन्द्र यादव ने किया। बालक वर्ग की 9 तथा बालिका वर्ग की 6 टीमों ने भाग लिया। कुल 70 खिलाड़ियों 40 बालक व 30 बालिकाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में ज्ञान स्पोर्ट्स एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेशनल इंटर कॉलेज दूसरे और प्रेजिडेंसी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में बाल विहार पब्लिक स्कूल, कंकरखेड़ा प्रथम, आरजी इंटर कॉलेज मेरठ द्वितीय और नवभारत इंटर कॉलेज मेरठ तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका उज्ज्वल मलिक, करण कुमार, सवा मलिक, कुंवरदीप शर्मा, ओमेश प्रधान, अर्जुन कुमार, सुमन सिंह, प्रिंस और प्रियांगु ने निभाई। मुख्य अतिथि डॉ. ऊ...