उन्नाव, अप्रैल 29 -- उन्नाव, संवाददाता । जनगणना 2027 की ड्यूटी में ब्लॉक और तहसील स्तर के अफसरों ने मानकों से खिलवाड़ करने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। 48 सौं पे ग्रेड पाने वाले सीनियर शिक्षकों को प्रगणक बना दिया और जूनियर शिक्षक, शिक्षामित्र को उनके ऊपर सुपरवाइजर की सीट पर बैठा दिया। ड्यूटी में सीनियर और जूनियर के मानकों में बरती गई अनियमितता का शोर भी खूब बचा लेकिन अफसरों के कानों पर इस गूंज का कोई असर न दिखा। परिषदीय स्कूलों की जिम्मेदारी से लेकर मतगणना, जनगणना, बालगणना जैसे सभी कामों में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों की ड्यूटी में अफसरों ने सीनियरटी और जूनियरटी का भी कोई ख्याल करने की जरुरत नहीं समझी है। 4800 पे ग्रेड पाने वाले शिक्षकों पर कम ग्रेड पाने वाले शिक्षक और शिक्षामित्र हुक्म चलाएंगे। क्योंकि अधिक पे ग्रेड वाले शिक्षकों को प्रग...