रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित 25वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का समापन रविवार को हुआ। अंडर 9 बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की टी निहारिका, हजारीबाग की स्वस्तिका प्रजापति, पूर्वी सिंहभूम की अनिशा कुमारी, रांची की ओजस्वी और पूर्वी सिंहभूम की टी नेहा ने ट्रॉफी जीती। ओपन मुकाबले में हजारीबाग के अद्विक भूषण, पूर्वी सिंहभूम के रित्विक एवं रिधान और रियान तथा रांची के कृशांक ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर 13 बालिका वर्ग के मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की अदिति, विदुषी और तनिषा, रांची की रेसा मायरा और पूर्वी सिंहभूम की ईशानी चौधरी ने ट्रॉफी जीती। बालक वर्ग में रांची के कबीर आदित्य, पूर्वी सिंहभूम के सचित अरुण, रांची के उजन मंडल, पूर्वी सिंहभूम के रूद्रनिल रॉय और पश्चिमी सिंहभूम के आदित्य वर्ध...