बहराइच, मई 4 -- नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज के जूनियर हाईस्कूल में चल रहे जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबला बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर खेला गया। इस मुकाबले में नवाबगंज ने चौगड़वा को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। फाइनल मुकाबले में नवाबगंज ने पहला सेट 16-15 से जीता। दूसरा सेट चौगड़वा ने 15-14 से जीता। तीसरा सेट नवाबगंज 15-8 से जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। नवाबगंज की तरफ से शाहिद आलम ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर उप निरीक्षक जिलाजीत सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व कप प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य अकील अहमद आफरीदी, इसरार अहमद, नसीम अहमद, सौरभ, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...