मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार वूशु संघ की वार्षिक आमसभा बैठक रविवार को खेल भवन सह व्यायामशाला में हुई। बैठक में राज्य के 20 जिलों के अध्यक्ष, सचिव एवं जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।आमसभा सीनियर उपाध्यक्ष मुकुटमणि की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछली आमसभा की जानकारी महासचिव सुमन मिश्रा ने रखी। जिला प्रतिनिधियों को अपने संघ का रजिस्ट्रेशन जल्द कराने का निर्देश दिया गया। 2026-2027 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी विचार विमर्श किया गया। सब जूनियर एवं जूनियर वूशु प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी भागलपुर जिला वूशु संघ एवं सीनियर पुरुष एवं महिला वूशु प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी पश्चिम चंपारण वूशु संघ को दी गई। आमसभा में सतीश कुमार झा उपाध्यक्ष, डॉ. संजय श्रीवास्तव वाइस चेयरमैन, डॉ. अमृता श्र...