कौशाम्बी, मार्च 13 -- बीआरसी नेवादा के जूनियर विद्यालय बिरनेर में बनवाए गए मध्याह्न भोजन की सब्जी में सोयाबीन डाला गया था। उसमें सूड़े (कीड़े) पड़े थे। इस पर बच्चों और अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर की। खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराए जाने पर मामला सही पाया गया। बीएसए ने जांच रिपोर्ट मिलते ही इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेंद कुमार कुशवाहा को जानकारी हुई कि 11 मार्च को विद्यालय में बच्चों के लिए बनवाए गए मध्यान्न भोजन की सब्जी सोयाबीन की बड़ी से बनी थी। खाते समय बच्चों ने पाया कि उसमें सूड़े पड़े हुए हैं। बीएसए ने इस मामले को संज्ञान में लिया। खंड शिक्षा अधिकारी नेवादा ने जांच कर आख्या उपलब्ध कराई। जांच के करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं बच्चों ने सोयाबीन की बड़ी...