कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बिदनपुर आमद करारी का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक से नामांकित विद्यार्थियों की संख्या एवं अध्यापकों की संख्या आदि पहले जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद बच्चों की उपस्थिति कम होने का कारण पूंछा। कहा कि बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाई जाए एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालय में निपुण तालिका लगा हुआ न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रधानाध्यापक को निपुण तालिक लगवाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को जल्द करें पूरा कहा कि बच्चों को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण मध्याह्...