शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- फोटो : 38 बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शाहजहांपुर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस हरवंश कुमार, बीएसए दिव्या गुप्ता के साथ मुख्य अतिथि मेयर अर्चना वर्मा ने किया। 100 मीटर दौड़ में कक्षा 12 के अंशुल कुमार प्रथम स्थान पर रहे, ओम अरोड़ा दूसरे तथा तीसरे नंबर पर सूरज कुमार रहे। वहीं बैडमिंटन सीनियर वर्ग में कक्षा 12 वीं के सुमित सक्सेना विनर 12वीं के अनुज राठौर रनर रहे। इसी तरह जूनियर वर्ग में अरोड़ा विनर तथा आदर्श शंकधर रनर रहे। कबड्डी जूनियर प्रतियोगिता में आलोक राठौर, अनुराग भारती, हरेंद्र यादव, सकेत मिश्रा विजय रहे। इसी तरह कबड्डी जूनियर प्रतियोगिता में अनुज राठौर, अंकित, अ...