जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं को सुलझायेगा समन्वय परिषद
प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं के निराकरण के लिए छात्र समन्वय परिषद का गठन किया गया है। प्राचार्य डॉ. एके वर्मा के निर्देश पर गठित परिषद के 12 पदाधिकारी शामिल हैं। इसमें अस्थिरोग विभाग के डॉ. मुकुल सिंह को अध्यक्ष, एनाटॉमी के डॉ. बादल सिंह को सचिव और सर्जरी के डॉ. संतोष सिंह को उपसचिव बनाया गया है। साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग की डॉ.अनुपमा उपाध्याय, फार्माकोलॉजी के डॉ. डीके निगम, पैथोलॉजी की डॉ. वर्षा कुमार, कम्यूनिटी मेडिसिन की डॉ.ऋचा सिंह, बाल रोग के डॉ. आरके यादव, सर्जरी के डॉ. संकल्प केसरी, त्वचा रोग के डॉ. सूर्यकांत ओझा, मेडिसिन विभाग के डॉ. आरके तिवारी और नेत्र रोग विभाग के डॉ. जितेन्द्र सिंह बतौर सदस्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- एमएलएन मेडिकल कॉलेज में छात्र समन्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.