वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस-बीएचयू की जूनियर रेजिडेंट के आत्महत्या के प्रयास का मामला पीएमओ पहुंच गया। पीड़िता करीब 55 दिन से वेंटिलेटर पर है। युनाइडेट डॉक्टर फ्रंट (यूडीएफ) भी उसे न्याय दिलाने की लड़ाई में शामिल हो गया है। उसने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर न्याय की गुहार की। बता दें कि सर्जरी विभाग की जूनियर रेजिडेंट ने 13 मार्च को इंसुलिन की ओवरडोज लेकर जान देने का प्रयास किया था। हालत बिगड़ने पर से आईसीयू में भर्ती कराया गया। वह वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। यूडीएफ ने नियमित रूप से उसके स्वास्थ्य की मेडिकल बुलेटिन जारी करने, उसे सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। अपील की कि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और उनके अभिभावकों से संवाद कर ...