गौरीगंज, जुलाई 9 -- अमेठी। 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालक बॉक्सिंग के लिए राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र दिव्यांश यादव अमेठी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तर पर संपन्न ट्रायल्स में 46-48 किग्रा भार वर्ग में दिव्यांश का चयन किया गया। उन्होंने अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। दिव्यांश की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह तथा प्रबंध समिति की सचिव डॉ. अमीता सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...