सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सेंट मैरी स्कूल, चिलकाना रोड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने तेज पासिंग और बेहतर तालमेल दिखाते हुए विरोधी टीम पर बढ़त बनाए रखी। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना की। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि खिलाड़ी नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसका परिणाम अब प्रतियोगिताओं में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल के कई खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने की क्षमता रखते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.