आगरा, सितम्बर 10 -- प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 21 से 28 सितंबर तक एकलव्य स्टेडियम में होगी। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया इसमें प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 15 सितंबर को दोपहर दो बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में वही बालिकाएं प्रतिभाग कर सकती हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो। प्रतिभाग की इच्छुक बालिकाएं सभी जरूरी कागजों के साथ ट्रायल में उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.