आगरा, दिसम्बर 31 -- प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 9 से 11 जनवरी तक आजमगढ़ में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल एक जनवरी को दोपहर तीन बजे से और मंडलीय ट्रायल दो जनवरी को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ट्रायल में वही बालिका पहलवान शिरकत कर सकती हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2008 के मध्य हुआ हो। इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र, स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सीएमओ द्वारा जारी आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.