बरेली, जनवरी 6 -- प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता नौ से 11 जनवरी आजमगढ़ में होनी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडलीय टीम का चयन ट्रायल के आधार पर सात जनवरी को दोपहर तीन बजे होगा। इसी तरह जूनियर बालक कुश्ती 16 से 18 जनवरी बलिया में होनी है। इसके लिए जिला व मंडलीय टीम का चयन ट्रायल के आधार पर 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.