जूनियर बालक वर्ग खो-खो का चयन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
बोकारो, जून 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में रविवार को सेक्टर 12 के खो- खो ग्राउंड में जूनियर बालक वर्ग का चयन परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने खिलाड़ियों का चयन किया। चयन समिति में प्रवीण कुमार, सरोज कुमार, रामू गोप, संजय कुमार और अखिलेश कुमार ने इस प्रक्रिया को पूरा किया। बोकारो जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही। संघ के सचिव सुनित कुमार मल्लिक ने कहा आगामी 3 से 5 जुलाई तक 20वीं जूनियर खो खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खूंटी जिला संघ के तत्वाधान में खूंटी में किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से चयनित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.