कानपुर, सितम्बर 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 सितंबर के बीच उन्नाव में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की जूनियर बालक और बालिका टीम का चयन शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में ट्रायल के आधार पर किया गया। चयनित टीम के बालक वर्ग में आयुष कुमार, अक्ष शर्मा, गणेश यादव, मो. आरिज और यश सैनी हैं। समीर सिंघानी को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा है। वहीं, बालिका वर्ग में रोहिणिका पांडेय, आनया, काव्या गुप्ता, चैतन्या बाजपेई, त्वाहा फातिमा और प्रिया गुप्ता का चयन किया है। रितिका को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया है। यह भी पढ़ें- Agra News: मंडलीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन ट्रायल आज यह भी पढ़ें- जूनियर बैडमिंटन के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 12 सितंबर को...