पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला एथलेटिक्स स्टेडियम-बारालोटा में गुरुवार को एक दिवसीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से 600 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे, प्रधानाध्यापक गोविंद प्रसाद, शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रदीप मेहता, खेल समन्वयक निधि उपाध्याय एवं सिकंदर कुमार आदि इस दौरान सक्रिय रहे। प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद और...