गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला व मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल की तिथियां जारी कर दी गई हैं। गुरुवार को आरएसओ आले हैदर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के लिए टीम का जिला चयन/ट्रायल 14 मार्च 2026 सुबह 08:00 बजे से लिया जाएगा। वहीं, मण्डलीय चयन/ट्रायल इसी दिन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज जनपद के खिलाड़ी शामिल होंगे। ट्रायल वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में संपन्न होगा। इसके बाद प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 24 मार्च 2026 तक प्रयागराज में किया जाएगा। चयन/ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 01 जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मे तथा 31 दिसम्बर 2011 से पहले जन्मा खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होग...