कुशीनगर, मार्च 13 -- कुशीनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में टीम चयन के लिए जिला व मंडल स्तर पर चयन का आयोजन किया जा रहा है। क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि जिला स्तरीय चयन 13 मार्च को दोपहर 2 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 14 मार्च को दोपहर 12 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित मंडलीय चयन में प्रतिभाग करेंगे। इसमें चयनित टीम प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसका आयोजन 17 से 24 मार्च तक प्रयागराज में किया जाएगा। चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु पात्रता निर्धारित की गई है। इसमें वही खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद तथा 31 दिसंबर 2011 से पूर्व हुआ हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.