कुशीनगर, सितम्बर 20 -- कुशीनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली जनपद की टीम के चयन के लिए जिला व मंडल स्तर पर चयन निर्धारित किया गया है। इसमें जिला स्तरीय चयन 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक इटावा में किया जाएगा। चयन में प्रतिभाग करने वाले बालक खिलाड़ियों की आयु 17 वर्ष निर्धारित है। आयोजन संबंधी निर्देशों के अनुसार वर्ष 2006 से 2008 के मध्य जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: 29 सितंबर से शुरु होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता वर्ष 2009 में जन्मे 17 वर्ष के खिलाड़ी चिकित्सक या मा...