प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार 24 मार्च को कचहरी परिसर में होगा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ला ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, जिलाजज राजीव कमल पांडेय, न्यायाधीश रीता गुप्ता, न्यायाधीश विजयपाल, डीएम शिवसहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर, एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल, एएसपी पश्चिमी ब्रजनंदन राय, सीओ सिटी (आईपीएस) प्रशांतराज हुड्डा, एडीएम आदित्य प्रजापति, सीआरओ अजय कुमार तिवारी मौजूद रहेंगे। नवनिर्वाचित जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश कुमार त्रिपाठी, न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ला कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...