हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य हॉकी टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में प्रदेश भर से आए 130 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हॉकी उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस ट्रायल में जूनियर बालक वर्ग में 75 और जूनियर बालिका वर्ग में 55 खिलाड़ियों ने शिरकत की। खिलाड़ियों के कौशल और फिटनेस को परखने के लिए एक उच्चस्तरीय चयन समिति बनाई गई थी। हॉकी उत्तराखंड के महासचिव नरेंद्र सिंह बाफिला ने बताया कि ट्रायल के आधार पर चुनी गई टीमें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। जूनियर बालक टीम 10 से 22 जून तक कोयंबटूर में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। जबकि जूनियर बालिक...