गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बीते पांच दिन अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग में देश की बेटियों की सफल मेजबानी के बाद अब गोरखपुर का रामगढ़ताल तैयार है, देश भर के बेहतरीन जूनियर बालक व बालिका रोवर्स के स्वागत के लिए। 17 से 21 मई तक आयोजित होने वाली 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप-2026 में मेजबान यूपी, पिछली विजेता आर्मी ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी सहित 20 राज्यों की टीमों से 273 खिलाड़ी व पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- राज्य सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन शुरूतैयारी की समीक्षा रविवार को आरएफआई अध्यक्ष बालाजी मरपाड़ा व फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन ने तैयारियों का जायजा लिया और 'कोर्स ओपनिंग' की शुरुआत कराई। उनकी मौजूदगी में देश भर से आए खिलाड़ियों ने ताल की लहरों पर उतर अपनी तैयारियों को परखा। आरएफआई के महासचिव शुभाशी...