बोकारो, जून 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हैदराबाद में 6 से 11 जुलाई तक आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टीम के गठन के लिए 27 से 29 जून तक खूंटी में तीन दिवसीय नेशनल कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में राज्यभर के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसके बाद बालक एवं बालिका वर्ग की झारखंड टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।

खिलाड़ियों का चयन झारखंड रग्बी एसोसिएशन के सचिव सैयद नसीमुद्यीन ने बताया कि इस कैंप के लिए बोकारो जिले के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से आदित्य कर्मकार, सूरज यादव, आशिष राय और सूरज कुमार शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग में मेहक कुमारी और कुमारी शीतल नाग को जगह मिली है।

कोच का मत बोकारो टीम के कोच फिरोज अंसारी ने बताया कि चयनि...