मेरठ, अक्टूबर 23 -- दिल्ली में आयोजित सेना की आर्मी जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप में मेरठ आरवीसी के युवा घुड़सवारों आर्शिया गोस्वामी, पी.यश विश्वनाथ और पी. रिद्धि विश्वनाथ का शानदार प्रदर्शन रहा। इन युवा खिलाड़ियों ने जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता दिसंबर 2026 में बेंगलुरु में होगी। सेना के कर्नल एके गोस्वामी की पुत्री आर्शिया गोस्वामी ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग राउंड में ड्रेसाज वर्ग में 70% अंक हासिल किए हैं। उन्होंने जूनियर नेशनल फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, सूबेदार पी. विश्वनाथ के परिवार की शानदार सफलता रही। उनके ​पुत्र पी.यश विश्वनाथ ने ​जंपिंग में अमर घोड़े के साथ क्लियर राउंड पूरा किया। वहीं ड्रेसाज में 66% अंक प्राप्त किए। पुत्री ​पी. ...