गाजीपुर, जनवरी 29 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी आशुतोष राय पुत्र विजेंद्र राय के जूनियर नेशनल कबड्डी टीम में चयन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। आशुतोष ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 खिलाड़ियों की टीम में अपनी जगह बनाकर गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। आशुतोष ने उत्तर प्रदेश की ओर से जूनियर नेशनल कबड्डी टीम के लिए ट्रायल दिया था। आंध्र प्रदेश में 15 से 19 जनवरी के बीच आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों में स्थान पाया। अपनी सफलता का श्रेय आशुतोष ने माता-पिता के सहयोग और कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह को दिया। नेशनल टीम में चयन के बाद गांव लौटने पर आशुतोष का भव्य स्वागत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.