जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित राज्य भर के सभी पांच मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों ने लगातार तीसरे सोमवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया। अपनी मांगें पूरी न होने पर जूनियर डॉक्टरों ने 6 अप्रैल यानी सोमवार से इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही बहाल रहेंगी। आईएमए-जेडीएन के राज्य सचिव डॉ. राघवेन्द्र ने कहा कि आईएमए ने जूनियर डॉक्टरों का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से सरकार से लिखित रूप में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए यह आंदोलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...